Dream11 पर 3 करोड़ जीतने के बाद भी हाथ आया सिर्फ... चौंका देगी पूरी खबर

Edited By Kalash,Updated: 22 Apr, 2025 06:35 PM

dream 11 winner money

ड्रीम 11 पर लोग करोड़पति और लखपति बनने के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं।

पंजाब डेस्क : ड्रीम 11 पर लोग करोड़पति और लखपति बनने के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं हाल ही में झारखंड के पलामू के रवि कुमार ने ड्रीम 11 पर 3 करोड़ रुपये जीते हैं। यहां आपको बता दें कि रवि कुमार को इनाम के पूरे 3 करोड़ नहीं मिलेंगे। इस रकम पर टीडीएस व टैक्स लगता है इसके बाद बचा हुआ पैसा मिलता है। इस तरह से जीते हुए पैसों पर 30% टीडीएस कटता है वहीं व्यक्ति को टैक्स भी भरना पड़ता है। 

आपको बता दें कि अगर कोई 3 करोड़ रुपये जीतता है तो उसमें से करीब 90 लाख रूपए टीडीएस कटेगा। इसके बाद 2 करोड़ 10 लाख रुपये मिलेंगे और इसमें से भी विजेता को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर टैक्स लायबिलिटी पे करनी होगी जो कि 1 करोड़ 17 लाख रुपये बनती है। सब कुछ कटने के बाद व्यक्ति को कुल  1 करोड़ 83 लाख रुपये ही मिलेंगे।       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!