शादी के तीन महीने बाद ही पति और सास ने दिखाए रंग, पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 May, 2026 04:50 PM

dowry and domestic violence case

शादी के महज तीन महीने बाद दहेज की मांग और घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बठिंडा (विजय): शादी के महज तीन महीने बाद दहेज की मांग और घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके एन.आर.आई. पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी पति कनाडा फरार हो गया।

पीड़िता सिमरन कौर निवासी बठिंडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2025 को मनमीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब 27 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के एक हफ्ते बाद ही पति मनमीत सिंह और सास मनजीत कौर ने उससे 40 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करनी शुरू कर दी।

शिकायत के मुताबिक जब सिमरन ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसका पति सिंथेटिक नशे का आदी था और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपी पति उसे बठिंडा उसके मायके छोड़ गया।

पीड़िता ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी पक्ष पंचायत में हुए समझौते से भी मुकर गया। पति और सास की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर सिमरन ने 10 मार्च 2026 को महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत की जानकारी मिलते ही उसका पति 18 मार्च को कनाडा भाग गया। वहीं अब भी वह उसे तलाक लेने के लिए लगातार मैसेज भेज रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति मनमीत सिंह और सास मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!