OMG! बुजुर्ग महिला को घसीट ले गया कुत्तों का झुंड...देखें रौंगटे खड़े कर देने वाली Video

Edited By Kamini,Updated: 14 Dec, 2024 02:40 PM

dogs attacked an elderly woman

एक बेहद ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

पंजाब डेस्क : पंजाब के जालंधर में एक बेहद ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।  कुत्तों के आतंक बढ़ता ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक गत दिन 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुंदर कौर गुरुद्वारा साहिब से अकेली लौट रही थी। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया और हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास की है। 

सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि, कैसे 8 कुत्तों ने गुरुद्वारा से लौट रही बुजुर्ग महिला को घेर लिया। इसके बाद कुत्तों ने महिला को नीचे गिरा दिया और घसीटते हुए 10 फीट तक ले गए। इस दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को 25 जगहों से बुरी तरह से नोच डाला। इस दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण 12 के करीब टांके लगे। महिला के पति के जानकारी देते हुए बताया कि जब कुत्ते उनकी पत्नी को नोच रहे थे तभी छत पर धूप में बैठे एक युवक ने देखा और वह डंडे लेकर दौड़ कर आया। इस दौरान अन्य कई व्यक्तियों ने डंडे की सहायता से कुत्तों को पीछे हटाया और खून से लथपथ बुजुर्ग महिला को उसके घर पहुंचाया। बुजुर्ग महिला का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला कुंदर कौर की पहले भी 2 बार ब्रेन सर्जरी हो चुकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!