Punjab: जादू-टोने को लेकर खूनी विवाद, एक व्यक्ति को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kamini,Updated: 31 Aug, 2026 06:29 PM

dispute over witchcraft

फाजिल्का में जादू-टोने  को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया हैं।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का में जादू-टोने  को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि जिले के गांव बन्नावाला में एक महिला द्वारा पड़ोसियों के घर के बाहर जादू-टोने  कर दिया गया, जिसको लेकर महिलाओं में विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंचा। जब ये मामला शांत हो गया तो कुछ दिन बाद कल फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ तो इस मामले में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने के आरोप लगे है, जबकि मृतक के लड़के सहित 2 लोग घायल हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है । 

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई के घर लड़के ने जन्म लिया था, पड़ोस में रहने वाली महिला उनके घर के बाहर जादू-टोने कर गई जिस दौरान महिला पहले चावल और कढ़ाई रख गई जिसके बाद घर में लड्डू फेंक दिए। टूना करने के बाद उनके घर में दाखिल हो गई। जब वह घर पर लौटे तो सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर मामला पता लग गया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिस दौरान उसकी मौसी और उक्त महिला के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि ये मामला शांत हो गया। लेकिन अब बीती रात इसी मामले को लेकर उक्त लोगों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों के पास तलवार किरच जैसे तेजधार हथियार थे जिससे उसके पिता गुरुदेव सिंह पर वार किया गया। हालांकि उन्होंने काफी बचाव करने का प्रयास किया लेकिन धारदार हथियार से उसके पिता पर किए गए वार से वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। गुरप्रीत का कहना है कि जब तक उनके पिता की हत्या के आरोपी पकड़े नहीं जाते वह अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

उधर मौके पर पहुंचे थाना अरनीवाला के एसएचओ कुलदीप कुमार का कहना है कि वाह मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। जिसमें घायल परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!