प्याज की कीमत को लेकर विवाद, दुकानदार ने पति-पत्नी को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2019 03:18 PM

dispute case

प्याज की कीमत को लेकर सब्जी विक्रेता और ग्राहक में विवाद हो गया। यह घटना जालंधर के 120 फुटी रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की है ।

जालंधरः प्याज की कीमतों को लेकर पूरे देश में लोग परेशान हो उठे हैं। जालंधर शहर में प्याज को लेकर अजीब सा मामला सामने आया है। इसकी कीमत को लेकर सब्जी विक्रेता और ग्राहक में विवाद हो गया। इतना ही नहीं सब्जी विक्रेता ने प्याज खरीद रहे पति-पत्नी को चाकू मार दिया। यह घटना 120 फुटी रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की है ।  

सिविल अस्पताल में एम.एल.आर. कटवाने पहुंचे बस्ती शेख निवासी मनोज ने बताया कि वह पत्नी कल्पना के साथ रात को सब्जी खरीदने मंडी गया था। वहां पर सुरेंद्र नाम के सब्जी विक्रेता से उन्होंने प्याज का दाम पूछा। प्याज के  दाम उसने 80 रुपए बताए।

जब उन्होंने कहा कि दाम 70 रुपए प्रति किलो होना चाहिए तो सुरेंद्र कल्पना से लड़ने-झगड़ने लगा। रोकने पर उसके साथ भी गालीगलौज करनी शुरू कर दी। जब वह वहां से जाने लगे तो सब्जी विक्रेता ने चाकू से दोनों पर वार कर दिया। घटना की सूचना थाना-5 की पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!