दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर प्रशासन के पुख्ता प्रबंध, जारी की हिदायतें

Edited By Urmila,Updated: 29 Dec, 2024 12:43 PM

diljit dosanjh show in ludhiana

लुधियाना में न्यू ईयर यानी 31 दिसंबर को मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो होने वाला है। इसे लेकर सिंगर के फैंस में भारी उत्साह है।

लुधियाना (विक्की): लुधियाना में न्यू ईयर यानी 31 दिसंबर को मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शो होने वाला है। इसे लेकर सिंगर के फैंस में भारी उत्साह है। वहीं डिप्टी कमिश्नर द्वारा पी.ए.यू. लुधियाना में दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान ट्रैफिक और पार्किंग समस्या संबंधी जरूरी सूचना दी गई है। इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 31 दिसंबर को लुधियाना पी.ए.यू. में होने वाले शो के चलते पी.ए.यू और आसपास के इलाके में भारी इकट्ठ होने की संभावना है। इसके चलते इलाके में ट्रैफिक की काफी समस्या हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए कई इलाकों के प्रबंधकों और स्कूलों के प्रिंसिपलों को वाहनों की पार्किंग करवाने संबंधी हिदायत जारी करने के लिए कहा गया है जोकि निम्नलिखित हैं:

-के.वी.एम. स्कूल सिविल लाइन, लुधियाना
-वी.वी.एम. स्कूल किचलू नगर, लुधियाना
-एस.सी.डी. गर्वनमेंट  कॉलेज (लड़के) कॉलेज रोड, लुधियाना
-सरकारी कॉलेज (लड़कियां), भारत नगर, लुधिायना
-सतगुरु राम सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज, ऋषि नगर, लुधियाना
-खालसा कॉलेज (लड़कियां), घुमार मंडी, लुधिायना
-खालसा कॉलेज (लड़के), घुमार मंडी, लुधियाना
-बी.वी.एम. स्कूल, ऊधम सिंह नगर, नजदीक हीरो हार्ट, लुधियाना
-सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, पी.ए.यू. लुधियाना
-डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना
-गडवासू, पी.ए.यू, लुधियाना
-सुखदेव थापर सरकारी स्कूल, नजदीक कोचर मार्केट, लुधियाना
-गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना
-सेक्रेट हार्ट स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना
-सेक्रेट हार्ट स्कूल, फिरोजपुर रोड, नजदीक अमन नगर, लुधियाना
-मल्टी स्टोर पार्किंग, जिला कचहरी पार्किग, लुधियाना
-पार्किंग डी.सी. दफ्तर और जिला कचहरी, लुधियाना
-पार्किंग गुरु नानक देव भवन, लुधियाना

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!