विधानसभा चुनाव को लेकर ढींडसा ने कही ये बात

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Oct, 2021 11:39 AM

dhindsa said this about the assembly elections

शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब की भलाई के लिए राजनीति कर रहे राजनीतिक दलों से अपने अहंकार को त्यागकर संयुक्त प्रयासों के लिए एकजुट होने का आह्वान .....

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब की भलाई के लिए राजनीति कर रहे राजनीतिक दलों से अपने अहंकार को त्यागकर संयुक्त प्रयासों के लिए एकजुट होने का आह्वान करते कहा कि अगर समय की नजाकत को न संभाला तो लोग हमें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों और पंथिक एजेंडे से भाग चुके बादल दल के झूठ को बेनकाब करने के लिए और अधिक गंभीर समझ की जरूरत है क्योंकि भाजपा और बादल के पास किसान संघर्ष को कमजोर करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: पंजाब दौरे पर अरविंद केजरीवाल, विधानसभा चुनावों को लेकर कसी कमर

ढींडसा ने यहां अपने आवास पर संवाददाताओं से अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए वह दावा कर सकते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इसलिए चुनाव से पहले समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के गठबंधन और भी महत्वपूर्ण बन जाते हैं ताकि ऐसी ताकतें सत्ता हथियाने के लिए एक साथ न हो जाएं, जिनको पंजाब के लोग सत्ता पर देखना ही नहीं चाहते। एक मजबूत जन-समर्थक संयुक्त मोर्चा ही पंजाब, सिख और किसान विरोधी ताकतों को हरा सकता है। ढींडसा ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी क्योंकि वह पहले ही बी.एस.एफ. दायरे के विस्तार का समर्थन कर चुके है। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त मोदी सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल द्वारा रेवड़ी की तरह टिकट के तरह बांटी जा रही टिकटों की कार्रवाई ने उनके द्वारा कही बातों पर मोहर लगा दी है। 

उन्होंने कहा कि वह हर पर मोर्चे कि बादल परिवार के नेतृत्व में अकाली दल ने अपने सिद्धांतों और पंथिक एजेंडे को छोड़ अपने और अपने परिवारों के खजाने को भरने तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल पहले मालेरकटले से सयनत्कार को टिकट देने गए थे। इसके बाद उन्होंने फैक्टकी के कर्मचारी को टिकट सौंप दिया। अकाली कार्यकर्ताओं ने उन्हें नकार दिया। इसी तरह संगरूर हलके से एक अमीर घराने को टिकट देने गए उसने भी जवाब दे दिया। ढींडसा ने कहा कि बादल दल के बहुत सारे नेता जल्दी ही बागवत कर शिरोमणि अकाली दल संयुक्त से जुड़ेंगे। ढींडसा ने दावा किया कि अकाली दल का पारंपरिक समर्थन अकाली दल संयुक्त साथ है। इस अवसर पर अजीत सिंह चंदूराइया, मोहम्मद तुफैल, गुरजीवन सिंह सरोद जिलाध्यक्ष मलेरकोटला, गुरजोत सिंह झनेरी आदि भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!