पटियाला के हीरा महल पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जेल में मजीठिया से भी मुलाकात की संभावना

Edited By Urmila,Updated: 02 Feb, 2026 11:27 AM

dera beas chief gurinder singh dhillon arrives in patiala

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज पटियाला स्थित हीरा महल पहुंचे, जहां एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है।

पटियाला:  डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज पटियाला स्थित हीरा महल पहुंचे, जहां एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा कि हीरा महल में दस्तारबंदी समागम रखा गया है जहां  बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों दस्तारबंदी समागम में पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शाही परिवार से मुलाकात भी की।  

dera beas

सूत्रों के अनुसार, डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल पहुंच सकते हैं और वहां बिक्रम मजीठिया के साथ मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात पारिवारिक संबंधों को लेकर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, गुरिंदर सिंह ढिल्लों दूसरी बार बिक्रम मजीठिया से मुलाकात करने वाले हैं। इससे  पहले समागम में शिरकत करने के बाद एडवोकेट हरजिंदर धामी भी हीरा महल से वापस लौट गए हैं। 

सूत्रों के अनुसार इस धार्मिक समागम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे है कि अगर डेरा ब्यास प्रमुख बिक्रम मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे तो वहां  संभावित मुलाकात को देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!