सिविल अस्पताल में कल से शुरू होगी गैर-कोविड मरीजों के लिए OPD सेवाएं: डी.सी.

Edited By Mohit,Updated: 11 Oct, 2020 09:57 PM

deputy commissioner ghanshyam thori

जिले में कोविड-19 के मामलों में बड़ी कमी आने के चलते शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल.............

जालंधर (चोपड़ा): जिले में कोविड-19 के मामलों में बड़ी कमी आने के चलते शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल में गैर-कोविड मरीजों के लिए ओ.पी.डी. सेवाएं 12 अक्तूबर से शुरू की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि कोविड मामलों में कमी आने के कारण ओ.पी.डी. सेवाओं पर फैसला लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसी कारण पिछले दो दिनों के दौरान सिविल अस्पताल को स्वच्छ करने के लिए मुहिम चलाई गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 98 बैड जिनमें लैवल -3 के मरीजों के लिए 28 आई.सी.यू बैंड और लैवल -2 के मरीजों के लिए 70 बैड शामिल हैं जो कि अलग-अलग वार्डों में आरक्षित रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए 340 के करीब बैड हैं और यहाँ रोजाना बड़ी तादाद में मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ओ.पी.डी. सेवाओं को साथ लगते ई.एस.आई. अस्पताल में तबदील किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!