लुधियाना में कोरोना की कम हो रही रफ्तार, 24 घंटों में इतने केस आए पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2022 06:38 PM

decreasing speed of corona in ludhiana so many cases came positive in 24 hours

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 2 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज...........

लुधियाना  (सहगल): पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 2 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं इसलिए लोगों को भी चाहिए कि वह निरंतर सावधान रहे। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि विश्व के कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़े हैं इसलिए भारत में पहले जैसी स्थिति न बने इसके लिए लोगों को भी सावधान रहना होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 109801 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं इनमें से 2279 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों में 14743 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 1125 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 रह गई है इनमें से 9 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!