इलाके में बदबू फैलने पर लोगों ने बुलाई पुलिस, घर का दरवाजा तोड़ा तो सभी रह गए हैरान

Edited By Kamini,Updated: 23 Sep, 2023 06:09 PM

dead body of a person found in the area

इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अयाली गांव में किराए के कमरे में रहने वाले  व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

लुधियाना (राज): इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अयाली गांव में किराए के कमरे में रहने वाले  व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इलाके में बदबू फैलने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। सूचना के बाद पीएयू थाने की पुलिस पहुंच गई। अंदर जाकर देखा तो शव लटक रहा था, जो बुरी तरह खराब हो रखा था। मृतक की पहचान पम्मे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

पुलिस का कहना है कि इलाके से पता चला है कि पम्मा मजदूरी करता था और अकेला रहता था। इलाके में उसकी ज्यादा बोलचाल नहीं थी। शुक्रवार की सुबह अचानक इलाके से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा तो अंदर पम्मा का शव लोहे के गार्डर से रस्सी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, जो काला पड़ गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!