अमृतसर के लिए रवाना हुए टैंपो चालक की बीच रास्ते में मिली लाश, शरीर पर थे जख्मों के निशान

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Oct, 2020 04:43 PM

dead body found in the middle of the tempo driver left for amritsar

3 बच्चों का पिता गीरा 7 अक्टूबर को एक सवारी के साथ अमृतसर के लिए रवाना हुआ था, जिसके बाद उक्त चालक की...

फिरोजपुर: पंजाब में बढ़ता क्राइम ग्राफ प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसा ही एक और मामला फिरोजपुर के जीरा से सामने आया है जहां 6 दिन पहले अमृतसर के लिए रवाना हुए टैंपू चालक की लाश बरामद की गई, जिसके शरीर पर तेजधार हथियार से जख्म किए गए है। मिली जानकारी मुताबिक 3 बच्चों का पिता गीरा 7 अक्टूबर को एक सवारी के साथ अमृतसर के लिए रवाना हुआ था, जिसके बाद उक्त चालक की लाश वल्ला में पड़ी हुई मिली।

परिजनों ने पुलिस को गीरा की किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, इस समय सभी हालातों को देखते हुए पुलिस को लूट के लिए क़त्ल करने का शक है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!