होटल में इस हाल में मिला बुजुर्ग, Duplicate चाबी से कमरा खोला तो...

Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2021 11:16 AM

dead body found in hotel

थाना कोतवाली के इलाके नंदा होटल में एक बुजुर्ग व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।

लुधियाना(तरुण): थाना कोतवाली के इलाके नंदा होटल में एक बुजुर्ग व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना मिलने के बाद ए.डी.सी.पी.-1 डा. प्रज्ञा जैन व थाना कोतवाली प्रभारी हरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व फॉरैंसिक फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान राहुल जैन वासी किचलू नगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले राहुल अपने एक साथी संदीप के साथ भदौड़ हाऊस के नंदा होटल में कमरा लेता है। वीरवार सुबह संदीप होटल के कमरे से बाहर निकलता है। सुबह साढे़ 9 बजे संदीप होटल के कर्मचारी को यह कह कर बाहर निकल जाता है कि राहुल सो रहा है, उसे उठाया न जाए। काफी देर तक कमरे में हलचल होती न देख कर्मचारी ने होटल के मैनेजर को बताया। इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से होटल का कमरा खोला तो देखा कि राहुल का शव बैड पर पड़ा है। इसके बाद होटल के प्रबंधकों ने इलाका पुलिस को सूचना दी। कमरे से कुछ नशीला पदार्थ मिलने की जानकारी भी मिली है।

ए.डी.सी.पी.-1 डा. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फिलहाल की जांच में राहुल जैन की मौत संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में ले ली है। राहुल के साथी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। राहुल की हत्या हुई है या किसी अन्य कारणों से मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!