पंजाब की पवित्र काली वेई से इस हालत में मिले लड़का-लड़की, मचा बवाल

Edited By Vatika,Updated: 08 Mar, 2025 09:40 AM

dead body found

परिवार के सदस्य के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुल्तानपुर लोधी: पवित्र काली वेई में से संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को लड़का और लड़की का शव पुलिस को बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान राम बालक पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव अदालत चक्क के रूप में हुई है और लड़की की पहचान नेहा पुत्री हीरा लाल निवासी गांव अदालत चक्क के रूप में हुई है।

दोनों के शव शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब बैक साइड काली वेई नदी से बरामद किया गया हैं। जानकारी देते हुए मृतक लड़के के पिता अशोक कुमार ने बताया कि लड़की नेहा और लड़का राम बालक दोनों पिछले 3 दिनों से वें लापता थे। जिनका शव पुलिस को सुबह काली वेई से मिला है।

न्होंने कहा कि लड़की हमारी रिश्तेदार है, वह उसके बड़े भाई की साली लगती थी। दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे थाना सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर रजिंदर सिंह ने बताया कि हमारी तरफ से लोगों की मदद के साथ मृतक लड़की और लड़के के शवों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वह मृतकों के परिवार के सदस्य के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!