बहू को पढ़ने के लिए भेजा था कनाडा, फिर हुआ वो जो किसी ने नहीं सोचा...

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Jan, 2021 11:51 AM

daughter in law was sent to canada this happened that nobody thought

विवाह के बाद बहू के पढ़ाई के लिए कनाडा जाने के बाद उसके घर वालों ने...

अमृतसर (संजीव): विवाह के बाद बहू के पढ़ाई के लिए कनाडा जाने के बाद उसके घर वालों ने लड़के वालों के साथ रिश्ता तोडऩे व उनकी गाड़ी को बेच मिले लाखों रुपए का गबन करने के मामले में थाना जंडियाला की पुलिस ने काबल सिंह, उसकी पत्नी किरण कौर दिलबाग सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके लड़के आकाशदीप सिंह का विवाह उक्त आरोपी काबल सिंह की लड़की गुरनूर कौर के साथ हुआ था। विवाह के बाद गुरनूर पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई और उसका पूरा खर्चा व फीस वह भरता रहा। उसकी लड़की रंजीत कौर ऑस्ट्रेलिया में रहती है, उसका लड़का 2018 में अपनी बहन के पास चला गया और उसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अपनी बेटी के पास चला गया। 

जाने से पहले वह अपनी कार अपने लड़के आकाशदीप के ससुराल में रख गए थे। जब वे लोग वापस आए तो आरोपी उनकी कार बेच चुके थे और उसका 5.60 लाख रुपया हड़प गए थे, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता भी तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!