पटियाला में बहू ने पार की बेशर्मी की हदें, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 23 Aug, 2026 12:19 PM

daughter in law lashes out at elderly mother in law

पटियाला की सुलेर कॉलोनी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर उसकी बहू द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है।

पटियाला : पटियाला की सुलेर कॉलोनी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर उसकी बहू द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना में घायल बताई जा रही रीतू मित्तल को उपचार के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे राहुल मित्तल ने आरोप लगाया कि घर में किसी बात को लेकर विवाद के बाद उनकी भाभी बबीता ने उनकी 70 वर्षीय मां के साथ मारपीट की। राहुल के मुताबिक, उनकी बेटी की तबीयत खराब थी और उन्होंने अपनी मां से उसे दवा देने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद कथित मारपीट की घटना सामने आई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और उसे बालों से खींचे जाने का दृश्य दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटना और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव

डकाला चौकी पुलिस के इंचार्ज गुर प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और वीडियो की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!