बारिश कारण फसलों को हो रहा नुकसान, डिप्टी कमिश्नर ने दिए यह आदेश

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2021 12:23 PM

damage to crops due to rain deputy commissioner gave this order

बारिश और तेज हवाओं के कारण हो रहे फसलों के नुकसान को देखते हुए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने विशेष गिरदावरी देने के आदेश दिए।

जालंधर: बारिश और तेज हवाओं के कारण हो रहे फसलों के नुकसान को देखते हुए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने विशेष गिरदावरी देने के आदेश दिए। थोरी ने कहा कि जिला प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में किसानों की हर संभव मदद करेगा और नुकसान का पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने आदेश देते हुए माल अधिकारियों, जिला माल अफसर और सभी उप मंडल मैजिस्ट्रेट को कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में फसलों को हो रहे नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाए। 

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि माल अधिकारियों की टीम को पहले ही फसलों के हुए नुकसान सर्वे करने की हिदायतें दी जा चुकी है। साथ ही उन्हें फसलों के हो रहे नुकसान की सही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए सके।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!