35 साल पहले श्री दरबार साहिब पर हुए हमले के विरोध में दल खालसा ने 6 को किया बंद का ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2019 10:00 AM

dal khalsa

दल खालसा के अधिकारियों की सभा सब-आफिस अमृतसर में हुई। दल खालसा के मुख्य वक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने कहा कि दल खालसा द्वारा 35 साल पहले श्री दरबार साहिब पर हुए हमले के विरोध में 6 जून को अमृतसर बंद का ऐलान किया गया है।

अमृतसर (अनजान): दल खालसा के अधिकारियों की सभा सब-आफिस अमृतसर में हुई। दल खालसा के मुख्य वक्ता कंवरपाल सिंह बिट्टू ने कहा कि दल खालसा द्वारा 35 साल पहले श्री दरबार साहिब पर हुए हमले के विरोध में 6 जून को अमृतसर बंद का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 5 जून शाम को रेलवे स्टेशन से श्री दरबार साहिब तक रोष मार्च निकाला जाएगा।

उन्होंने एनिमेशन फिल्म दास्तान-ए-मीरी पीरी का भी सख्त शब्दों में विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम धर्म में उनके पैरोकारों के स्वरूप बनाने में पाबंदी, ईमानदारी के साथ लागू है तो सिख क्यों चंद पैसों के लिए बिक जाते हैं। शिरोमणि कमेटी इस पर ईमानदारी और सख्ती के साथ पहरा दे। इस मौके पर सतनाम सिंह पौंटा साहिब, रणबीर सिंह, कुलदीप सिंह, हरविन्द्र सिंह प्रधान जिला होशियारपुर आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!