Edited By Kamini,Updated: 02 May, 2026 03:30 PM

दिहाड़ी करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह एक ही दिन में लखपति बन गया।
जालंधर : दिहाड़ी करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह एक ही दिन में लखपति बन गया। लॉटरी विजेता की पहचान मलकीत राम निवासी कोटला जंगा के रूप में हुई है जोकि मिस्त्री का काम करता है। लॉटरी विजेता मलकीत राम ने बताया कि उसने भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित लॉटरी की दुकान से बीते दिन 7 रुपए में लॉटरी टिकट खरीदे थे। आज उसका 3 लाख रुपए का इनाम निकल आया।
जब मलकीत राम को पता चला कि उसका 3 लाख रुपए का इनाम निकला है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मलकीत राम ने बताया कि उसने पहली बार 7 रुपए के हिसाब से 30 लॉटरी टिकट यानी कि 210 रुपए में कल शाम को खरीदी थी। आज सुबह उसे दुकानदार द्वारा पता चला कि उसने 3 लाख रुपए का इनाम जीत लिया है।
500-600 रुपए की दिहाड़ी पर करता है काम
मलकीत ने कहा कि वह 500 से 600 रुपए में दिहाड़ी पर काम करता है। गरीबी की वजह से उसने पैसे कमाने को लेकर उसने लॉटरी खरीदी। उसके परिवार के 4 सदस्य है। आज अचानक उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वह लखपति बन गया। वहीं कुकरेजा लॉटरी के दुकानदार ने बताया कि नागालैंड स्टेट की 7 रुपए की 30 टिकटों की लॉटरी मलकीत ने बीते दिन खरीदी थी। 210 रुपए में 30 लॉटरी खरीदे, जिससे उसका 3 लाख रुपए का इनाम निकला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here