दिन-दिहाड़े हो रही आपराधिक घटनाएं पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण: केवल सिंह ढिल्लों

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Aug, 2026 07:31 PM

criminal incidents are proof of deteriorating law and order dhillon

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-दहाड़े हो रही फायरिंग, हत्याएं, लूट और मारपीट की घटनाएं राज्य में बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था का स्पष्ट...

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-दहाड़े हो रही फायरिंग, हत्याएं, लूट और मारपीट की घटनाएं राज्य में बिगड़ चुकी कानून-व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण हैं।

ढिल्लों ने कहा कि लुधियाना में पिज्जा आउटलेट पर दिन-दहाड़े हुई फायरिंग और तलवंडी साबो में एक व्यक्ति की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने की घटनाओं ने पंजाब के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। इससे एक दिन पहले मानसा में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, लुधियाना में एक युवक की हत्या और जालंधर में लौह कारोबारी से लूट की घटनाएं भी सामने आई थीं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद और फिरौती मांगने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। अपराधियों में कानून का डर समाप्त होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। जब आम लोग, व्यापारी, युवा और खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस न करें, तो यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सरकार द्वारा अपराध और गैंगस्टरवाद पर नकेल कसने के दावे जमीनी हकीकत के सामने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी करने के बजाय सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की आम जनता अब बदलाव की उम्मीद भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रही है। भाजपा पंजाब में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से शांतिपूर्ण राज्य बनाने के लिए अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग डर के माहौल से मुक्त, सुरक्षित और कानून के राज वाला पंजाब चाहते हैं तथा भाजपा इसी उद्देश्य के साथ जनता की आवाज बनकर मजबूती से खड़ी

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!