क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के Murder केस में बड़ी कामयाबी

Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2021 09:28 AM

cricketer suresh raina fufa murder case

19 अगस्त 2020 को गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा ठेकेदार अशोक कुमार के घर सेंध लगाकर उनका मर्डर और लूटपाट करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है।

जुगियाल (स्माइल): 19 अगस्त 2020 को गांव थरियाल में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा ठेकेदार अशोक कुमार के घर सेंध लगाकर उनका मर्डर और लूटपाट करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10वें आरोपी साजन उर्फ अमीर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से काबू कर लिया है। थाना शाहपुर कंडी प्रभारी भारत भूषण सैनी ने बताया कि पुलिस ने एस.एस.पी. पठानकोट के दिशा-निर्देशों अनुसार एक विशेष टीम गठित कर सहारनपुर उत्तर प्रदेश भेजी थी जहां आरोपी साजन उर्फ अमीर को पुलिस ने काबू कर लिया है। 

PunjabKesari

साजन ने वारदात के दिन घेराबंदी करने के बाद अशोक कुमार व उनके परिवार के ऊपर हमला किया था। हमले के बाद उसने अपने साथियों के साथ लूटपाट भी की थी। वारदात करने के बाद वह सहारनपुर भाग गया था। साजन सहारनपुर के गांव गंगोह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी को सहारनपुर पुलिस के सहयोग से काबू किया गया है। मंगलवार रात पुलिस उसे पठानकोट ले आई है। उम्मीद है कि उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस इस मामले में वांछित 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!