सोशल मीडिया पर वीडियो का खुमार, युवक ने लड़की बनकर पार की शर्म की सारी हदें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Sep, 2025 05:25 PM

craze of making videos on social media

खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो महिला बनकर टिक-टाक पर वीडियो पोस्ट करता था।

गुरदासपुर/पाकिस्तान (विनोद): खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो महिला बनकर टिक-टाक पर वीडियो पोस्ट करता था। इस घटना के बाद समुदाय में व्यापक आक्रोश और अशांति फैल गई है। संदिग्ध की पहचान अब्दुल मुगीज़ के रूप में हुई है, जो लड़की के कपड़े पहनकर वीडियो बनाता था और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर करता था।

सीमापार सूत्रों के अनुसार अली मुगीज़ महिलाओं के कपड़े पहनता था, अलग-अलग पोज़ देता था और आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करता था। पुलिस के अनुसार, इन गतिविधियों से मुस्लिम समुदाय में भारी आक्रोश और अशांति पैदा हुई है। कई शिकायतें मिलने के बाद, बामखेल पुलिस चौकी ने तुरंत कार्रवाई की और मुगीज़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, मुगीज़ ने अपना अपराध कबूल कर लिया और भविष्य में ऐसी अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने की कसम खाई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!