पठानकोट में कोरोना मरीज की मौत, पंजाब में मरने वालों की संख्या हुई 45

Edited By Mohit,Updated: 31 May, 2020 09:03 PM

coronavirus patient death

पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के साथ प्रदेश में...........

चंडीगढ़/पठानकोट: पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत होने के साथ प्रदेश में अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है व आज कोरोना पॉजिटिव के 30 नए मामले सामने आए हैं। पंजाब सरकार के यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पठानकोट में एक मरीज की मौत हुई है। आज सामने आए मामलों में लुधियाना से नौ, रोपड़ से आठ, होशियारपुर व जालंधर से चार-चार, अमृतसर से तीन और मोगा व बरनाला से एक-एक मामला शामिल है। 

बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 20 मरीज ठीक हुए हैं जिनमें होशियारपुर से पांच, अमृतसर व लुधियाना से चार-चार, पठानकोट से तीन और तरनतारन, गुरदासपुर, पटियाला व मोहाली से एक-एक मरीज शामिल है। प्रदेश में 231 सक्रिय मामले हैं जबकि ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1987 है। इस तरह अब तक प्रदेश में 2263 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!