पटियाला में कोरोना का कहर, 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jul, 2020 11:29 AM

corona havoc in patiala 60 year old man reports positive

पटियाला में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। यहां थाना भादसों के अधीन आते गांव गोबिन्दपुरा के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट.....

भादसों(अवतार): पटियाला में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। यहां थाना भादसों के अधीन आते गांव गोबिन्दपुरा के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. रजिन्दर सिंह और स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिमों ने बताया गांव का 60 वर्षीय व्यक्ति सुरिन्दर पाल सिंह कोरोना पीड़ित पाया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद मरीज को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल, पटियाला दाखिल करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुलाजिमों द्वारा पूरे गांव में घर जाकर चैकअप किया जा रहा है। साथ ही पटियाला में अब तक कोरोना के कुल 357 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 162 एक्टिव मामले चल रहे हैं। इसके इलावा 185 लोग कोरोना जैसी महामारी को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं और शहर में कोरोना के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!