Edited By Vatika,Updated: 27 Aug, 2021 06:19 PM

जिला फिरोजपुर में आज एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
फिरोजपुर (कुमार ): जिला फिरोजपुर में आज एक और व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि आज ना तो कोई रिकवरी हुई है और ना ही कोई मौत हुई है ।अब तक ज़िले में 500 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इस समय ज़िले भर में 21 कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक ज़िला भर में 14286 लोगों की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 13765 लोग ठीक हो चुके हैं।