VIDEO: कानून भूले कांग्रेसी, जीत के जश्न में किए हवाई फायर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Dec, 2019 04:24 PM

कांग्रेस पार्टी द्वारा करवाए गए जिला यूथ प्रधान के चुनाव में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गई।

गुरदासपुर(गुरप्रीत चावला): कांग्रेस पार्टी द्वारा करवाए गए जिला यूथ प्रधान के चुनाव में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल गुरदासुपर के हलका श्री हरगोबिन्दपुर में जिला यूथ प्रधान के चयन में कांग्रेसी नेता हरमनदीप सिंह शाह विजेता घोषित हुए। शाह की जीत पर कांग्रेसी वरकरों और रिश्तेदारों में भारी उत्साह देखने को मिला। 

इस मौके पर जहां जीत का जश्न मना रहे लोगों की ओर से हरमनदीप सिंह शाह के हक में नारेबाजी की गई, वहीं शाह के रिश्तेदार ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हवाई फायर किए। यहां हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ जहां सत्ता के नशे में चूर लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ा दीं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने फायर करने वाले व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पुलिस की कारगुजारी भी सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!