Edited By Kamini,Updated: 24 Mar, 2022 05:26 PM
हलका कादियां विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा ...........
गुरदासपुर : हलका कादियां विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बाजवा ने कहा कि अधिकारियों ने प्रतिमा की स्थापना के बारे में तथ्यों को छुपाया है। इसलिए तथ्यों को छुपाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि विधानसभा में प्रतिमा लगाना आसान नहीं है।
प्रताप बाजवा ने पत्र में लिखा है कि विधानसभा परिसर चंडीगढ़ का हिस्सा है। परिसर हेरिटेज वर्ल्ड साइट का हिस्सा है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में विधानसभा में शहीद भगत सिंह, डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। पंजाब विधानसभा के तीसरे और आखिरी दिन विधानसभा द्वारा परिसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर, भगत सिंह और महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव विधानसभा की ओर से पारित किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here