Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2021 04:37 PM

एक तरफ जहां आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पद संभाला तो दूसरी तरफ़ पूर्व मुख्यमंत्री
श्री मुक्तसर साहिब : एक तरफ जहां आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पद संभाला तो दूसरी तरफ़ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
मरहूम जत्थेदार जगदेव सिंह खुडिया के पुत्र गुरमीत सिंह खुडिया (पूर्व ज़िला प्रधान) ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। गुरमीत सिंह खुडिया ने आज लंबी हलके वर्करों के साथ मीटिंग के बाद यह फ़ैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में किसी सियासी पार्टी में जाने का फ़ैसला आने वाले दिनों में लेंगे।