15 घंटे तक लेट रही रीशेड्यूल Trains, यात्रियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Edited By Kalash,Updated: 13 May, 2025 01:57 PM

rescheduled train delayed

ट्रेनों की देरी का क्रम बदस्तूर जारी है, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

जालंधर (पुनीत): ट्रेनों की देरी का क्रम बदस्तूर जारी है, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। लोकल से लेकर लंबे रूटों की ट्रेनें घंटे देरी से पहुंच रही है, जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मोरध्वज एक्सप्रैस 14691 ब्राऊनी लगभग 3 घंटे लेट रहते हुए कैंट पहुंची। कठियार से चले वाली 15707 आम्रपाली एक्सप्रैस 4 घंटे लेट रही और सुबह साढ़े के स्थान पर दोपहर 2.50 पर सिटी स्टेशन पहुंची।

सहरसा से चलने वाली 15531 जनसाधारण एक्सप्रैस 5 घंटे लेट रही और सुबह 11.10 से लेट रहते हुए शाम 4 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रैस 14617 दोपहर 3 बजे से पौने 2 घंटे लेट रहते हुए शाम पौने 5 बजे सिटी में पहुंची। डा. आंबेडकर नगर से चलकर वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रैस 12919 करीब 1 घंटे की देरी के साथ साढ़े 11 बजे कैंट पहुंची। लोकल ट्रेनों की बात की जाए तो 64551 लुधियाना-छर्हाटा 1 घंटे की देरी के साथ पौने 11 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।

वहीं, विभिन्न कारणों के चलते रि-शैड्यूल करके देरी से चलाई जाने वाली ट्रेनें 15 घंटे व इससे अधिक समय की देरी के साथ जालंधर सिटी व कैंट स्टेशनों पर पहुंची। इनमें जम्मूतवी से रात को चलने वाली 14662 शालिमार मालिनी 8 घंटे देरी से चली और जालंधर कैंट स्टेशन पर 9 घंटे की देरी से पहुंची। आगरा कैंट से 8 घंटे देरी से चलने वाली 11905 होशियारपुर एक्सप्रैस शाम 4 बजे कैंट पहुंची। अजमेर से 14 घंटे देरी से चलने वाली 12413 एक्सप्रैस साढ़े 15 घंटे लेट रहते हुए कैंट पहुंची। देरी से अमृतसर से चलने वाली 12054 हरिद्वार जनशताब्दी करीब 4 घंटे लेट रहते हुए दोपहर 12 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!