Edited By Urmila,Updated: 26 Jun, 2022 03:19 PM
संगरूर के नतीजों के मद्देनजर आगामी नगर निगम व लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राह मुश्किल हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि विधानसभा चुनाव...
लुधियाना (हितेश): संगरूर के नतीजों के मद्देनजर आगामी नगर निगम व लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की राह मुश्किल हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की हालत काफी पतली हो गई है जिसकी बड़ी वजह सरकार के कामकाज को लेकर जनता की नाराजगी के अलावा पार्टी की गुटबाजी व ज्यादातर नेताओं द्वारा दूसरी पार्टियों में शामिल होने को माना जा रहा है।
हालांकि अब आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ बने माहौल को संगरूर लोकसभा उपचुनाव के दौरान भुनाने के लिए कांग्रेस द्वारा एड़ी-चोटी का जोर लगाया गया लेकिन नतीजों ने पार्टी को निराश कर दिया गया है जिससे वर्करों का मनोबल काफी कमजोर हो जाएगा। इसका असर आगामी नगर निगम व लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा जिस दोरान कांग्रेस को अपनी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद थी।
यह भी रहे कांग्रेस के हाशिए पर जाने के कारण
- कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाना
- सफल नहीं हुआ चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फार्मूला
- नवजोत सिद्धू को किया गया नजरअंदाज
- कई पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने पार्टी छोड़ी
- संगरूर चुनाव के दौरान कई हल्का इंचार्ज छोड़ गए कांग्रेस का साथ
- कई हल्का इंचार्ज नहीं कर रहे थे सक्रिय रूप से काम
- एम.पी. रहे चुनाव से दूर
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here