Edited By Vatika,Updated: 03 May, 2023 03:09 PM

इस संबंधी लडक़ी सुखविन्द्र कौर,उसकी माता राजविन्द्र कौर तथा एक अन्य व्यक्ति कुलविन्द्र सिंह पुत्र सूरता सिंह निवासी फुलड़ा सहित 4-5 अज्ञात लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया गया।
गुरदासपुर (विनोद): गांव कीड़ी अफगाना निवासी एन.आर.आई. व्यक्ति ने प्रेम संबंधों के चलते लड़की के गांव मे जाकर सल्फाल की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। इस संबंधी पुलिस ने लड़की सहित 8 लोगों के विरूद्व धारा 306 अधीन केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया,जबकि अन्य सभी फरार हैं।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सब इन्सपैक्टर मोहन लाल ने बताया कि बलकार सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी कीड़ी अफगाना ने पुलिस को दिए ब्यान मे बताया कि उसका मृतक बेटा सुखराज सिंह का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले हरचोवान निवासी एक लडक़ी से हुआ था तथा एक वर्ष बाद अनबन के चलते वह अलग हो गए। सुखराज सिंह इन दिनों साऊदी अरब से गांव आया हुआ था। पुलिस अधिकारी के अनुसार दी शिकायत मे यह बात सामने आई की उसके बाद मृतक सुखराज सिंह के प्रेम संबंध सुखविन्द्र कौर पुत्री हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव फुलड़ा से बन गए तथा सुखविन्द्र कौर जो विवाहित है इन दिनों अपने मायके घर रह रही है। सुखराज जो साऊदी अरब मे रहता था,अपने घर कीड़ी अफगाना आ गया तथा उसके सुखविन्द्र कौर के साथ मेल मिलाप बढ़ गया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पहली मई को लड़की परिवार द्वारा एक शिकायत मृतक सुखराज सिंह के विरूद्व श्रीहरगोबिंदपुर पुलिस स्टेशन मे दी गई थी,तक सुखविन्द्र कौर ने मृतक सुखराज के साथ आगे से किसी तरह का संबंध रखने से इंकार कर दिया था। जिस पर सुखराज सिंह गुस्से मे आ गया तथा उसने गांव फुलड मे जाकर सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी लडक़ी सुखविन्द्र कौर,उसकी माता राजविन्द्र कौर तथा एक अन्य व्यक्ति कुलविन्द्र सिंह पुत्र सूरता सिंह निवासी फुलड़ा सहित 4-5 अज्ञात लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया गया। इस संबंधी सुखविन्द्र कौर तथा कुलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जाते हैं।