दरवाजा खोलते ही पत्नी को इस हाल में देख उड़ें पति के होश

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2020 09:14 AM

commit suicide

स्थानीय मंडी रोड एक इलैक्ट्रीशियन की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनीता (28) पत्नी

जालंधर (सुधीर): स्थानीय मंडी रोड एक इलैक्ट्रीशियन की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनीता (28) पत्नी मनोज कुमार के रूप में हुई है। थाना नं. 3 के प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में पता चला है कि अनीता का पति इलैक्ट्रीशियन का काम करता है व वह काम पर गया हुआ था जबकि 2 छोटे बच्चे ट्यूशन पढऩे गए थे।
PunjabKesari
जब मृतका का पति घर आया था तो घर का दरवाजा बंद था, जिसके बाद काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खोला तो वह पड़ौसियों के घर के जरिए अपने घर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था, जिसे देखकर उसके होश उड गए।  जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच की। फिलहाल मृतका की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर धारा 174 के ताहत कार्रवाई की है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!