AC रिपेयर करने वाले युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2020 12:18 PM

commit suicide

थाना दरेसी के इलाके नानक नगर स्थित एक घर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लुधियाना (तरुण): थाना दरेसी के इलाके नानक नगर स्थित एक घर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी फिल्लौर (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा राहुल नामक व्यक्ति  के साथ मिलकर ए.सी. रिपेयर का काम करता था। गत रात्री उसने बेटे के साथ मोबाइल पर बातचीत की थी। गगनदीप सिंह ने कहा कि वह बुधवार को घर आ रहा था। बुधवार सुबह उसने कई बार बेटे के मोबाइव पर फोन किए, लेकिन उसके बेटे ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद वह बेटे की तालाश में नानक नगर पहुंचा तो देखा कि जिस गोदाम में उसका बेटा रहता था, वहां पंखे की कुंडी के सहारे उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गगनदीप 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा थ। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने गगनदीप का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!