पति के नाजायज संबंधों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार (Watch Video)

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2020 11:24 AM

नाभा की नई बस्ती में कीर्ति नामक 24 वर्षीय महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

नाभा (खुराना): नाभा की नई बस्ती में कीर्ति नामक 24 वर्षीय महिला द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
PunjabKesari
बताया जा रहा है कि पति दीपक के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिस कारण कीर्ति ने यह कदम उठाया। नाभा थाने के इंस्पेक्टर सरबजीत चीमा की तरफ से कीर्ति के पति को मौके से गिरफ़्तार कर लिया गया है और अब पुलिस कीर्ति के माता -पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करेगी।
PunjabKesari
बता दें कि कीर्ति की माता सीता देवी ने कहा कि इनका आपसी क्लेश कभी -कभी रहता था और कुछ दिन पहले भी कीर्ति का फ़ोन आया था लेकिन मुझे उसने इस बारे कुछ नहीं बताया। 2 दिन पहले उसने बताया था कि मेरे पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!