सीमा सुरक्षा बल के जवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2020 08:19 AM

commit suicide

असम निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान ने गत देर रात हनुमानगढ़ रोड पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के सैक्टर मुख्यालय के स्टोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अबोहर(भारद्वाज): असम निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान ने गत देर रात हनुमानगढ़ रोड पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के सैक्टर मुख्यालय के स्टोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अबोहर की मोर्चरी में रखवाया गया है।

थाना सदर अबोहर के ए.एस.आई. विनोद कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।जानकारी अनुसार मूल रूप से जोराहट (असम) निवासी 30 वर्षीय अनूप उड़ांग (पुत्र देबानन्दा उड़ांग) हनुमानगढ़ रोड पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के सैक्टर मुख्यालय में हैड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था। बताया जाता है कि अनूप उड़ांग पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसको बी.एस.एफ. जवानों के सुपुर्द किया गया जिसके बाद अनूप उड़ांग का शव असम में स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!