सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंद्र हनी को झटका, जालंधर कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Feb, 2022 07:24 PM

cm shock to channi s nephew bhupinder honey

मुख्यमंत्री सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंद्र सिंह हनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।

जालंधर (जतिंदर, सोनू, भारद्वाज, ): मुख्यमंत्री सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंद्र सिंह हनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए भूपिंद्र सिंह हनी की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। गौरतलब है कि भूपिंद्र सिंह हनी को कुछ दिन पहले ही ई.डी. ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तारी किया था, जिसके पास से ई.डी. को करीब 10 करोड़ों रुपए की बरामदगी हुई थी। जिसके बाद भूपिंद्र सिंह हनी कोर्ट में पेश किया गया। आज इस संबंध में आज जालंधर अदालत में उनकी पेशी थी, जिस दौरान कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया है। जिला सैशन जज रुपिंदरजीत चहल की अदालत में मनी लांड्रिंग व अवैध माइनिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को आज पुनः ई.डी. का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया, जिस दौरान सरकारी वकील लोकेश नारंग व भूपिंदर सिंह हनी के वकीलों  की बहस सुनने के उपरान्त भूपिंदर हनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का हुक्म सुनाया गया।  

उल्लेखनीय है कि ई.डी. इन्फोर्समैंट डायरैक्टोरेट द्वारा गत दिनों अवैध माइनिंग व मनी लांड्रिंग के मामले में भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार करके 4 फरवरी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर 4 दिन का ई.डी. हिरासत का रिमांड हासिल किया था। उसके बाद पुनः पेश कर 8 फरवरी को 3 दिनों का ई.डी. रिमांड हासिल किया था। ताकि इस मामले में और भी तथ्य सामने लाए जा सके व इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सके। आज ई.डी. हिरासत का रिमांड खत्म होने पर ई.डी. ने पुनः सैशन जज रूपिंदरजीत चाहल की अदालत मे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को अदालत में पेश किया गया। जहां आज अदालत ने दोनो तरफ के वकीलों की बहस सुनने के उपरान्त भूपिंदर सिंह हनी का 7 दिनों का रिमांड मांगा था परंतु अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड देकर जेल भेजने का हुक्म सुनाया गया। अब 25 फरवरी को भूपिंदर हनी को अदालत में पेश करने का हुक्म सुनाया गया। उल्लेखनीय है कि भूपिंदर सिंह हनी के घर से 10 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी और ई.डी. की टीम ने हनी के पास से 1 महंगी घड़ी जिसकी कीमत 12 लाख रुपए की थी और 21 लाख रुपए के कीमती गहने सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया था। 

मिली ताजा जानकारी के अनुसार अब इन्कम टैक्स डिपार्टमैंट भी हनी पर केस दर्ज करने की फिराक में है। हनी की बेनामी जायदाद पर टैक्स चोरी का केस दर्ज किया जा सकता है। उस पर आयकर विभाग बेनामी संपत्ति एक्ट के अधीन केस दर्ज कर सकती है। साथ ही यह भी सूचना मिली है कि इसी मामले को लेकर आयकर विभाग ई.डी. से भी संपर्क कर सकता है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!