War on Drugs : जालंधर में महिला ड्रग तस्कर के घर पर चला पीला पंजा

Edited By Urmila,Updated: 30 Apr, 2025 03:21 PM

war on drugs

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर चलते व पंजाब डी.जी.पी. के आदेशों के तहत नशे के खिलाफ जंग जारी है।

जालंधर (वरुण): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर चलते व पंजाब डी.जी.पी. के आदेशों के तहत नशे के खिलाफ जंग जारी है। जिन लोगों ने ड्रग मनी से घर बनाए या कब्जे किए हुए उनके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी वार ऑन ड्रग के चलते आज फिर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। जालंधर के अशोक विहार में रहती ड्रग लेडी निशा के घर नगर निगम ने पीला पंजा चलाया है। 

बताया जा रहा है कि निशा के खिलाफ थाना एक और थाना मकसूदां में ड्रग के कई केस दर्ज थे। वह मूल रूप से नेपाल की रहनी वाली है जिसने नेपाल में भी ड्रग मनी से आलीशान घर बना रखा है। बताया जा रहा है कि निशा ने घर बनाने के लिए अवैध निर्माण करवा रखा था। इसके साथ ही निगम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी डेढ़ मरला इलाके में भी एक नशा तस्कर के घर बुलडोजर चलाया है। निशा के दो बेटे थे और जिनमें से एक ने ट्रेन आगे कूद कर जान दे थी जबकि एक की मौत कुछ दिन पहले ही हुई है। ट्रेन आगे कूदने वाला निशा का बेटा इंजीनियरिंग कर रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!