CM मान ने राज्यपाल को फिर लिखा पत्र, जानें इस बार क्या लिखा
Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2023 01:42 PM

भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है।
चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) की बकाया 5 हजार, 637 करोड़ रुपए की राशि जारी न करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि केंद्र को यह फंड पंजाब को देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर राज्यपाल से इस मुद्दे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फंड जारी न होने के कारण गांवों का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्यपाल उक्त मामला केंद्र के समक्ष उठवाकर फंड जारी करवाएं।

गौरतलब है कि राज्यपाल का कहना था कि मुख्यमंत्री मान उनके पत्रों का जवाब नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान पहले भी राज्यपाल को कई पत्र लिख चुके हैं और यह उनका लिखा छठा पत्र है, जिसमें उन्होंने पंजाब को केंद्र से फंड दिलाने की बात कही है।

Related Story

Heroin सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, उर्दू लिखावट में थैली पर लिखे ‘999’ कोड ने बढ़ाई चिंता

DC के साइन वाले सरकारी कार्ड में पंजाबी की बड़ी गलती, 'ਪੁਲਿਸ' शब्द भी गलत लिख गया प्रशासन

पंजाब CM विवाद में नया मोड़, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के मामले में हरियाणा में FIR

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों...

Amritsar पहुंचे केंद्रीय मंत्री खट्टर का दावा, कहा - अगला CM कोई भी हो, भगवंत मान नहीं होंगे

लुधियाना में नितिन नबीन का मान सरकार पर हमला, बोले- “गुरुओं का अपमान करने वाले CM को सजा देने का...

Punjab: BJP पार्षद समेत 4 पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

राज्यपाल के काफिले के साथ सड़क हादसा, 2 घायल

भगवान महावीर सामुदायिक भवन लोकार्पण समारोह में राज्यपाल का संबोधन

पंजाब लोक भवन में राज्यपाल का संवाद, पत्रकारों को बताया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ