पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, अस्पताल पहुंचने के बाद...

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Aug, 2025 03:33 PM

clash in two groups in hospital

अस्पताल के कर्मचारियों को छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

मलोट(जुनेजा): मलोट शहर के बुर्जा रोड स्थित एक मीट की दुकान पर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में 3 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक हिंसक हो गए, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों को छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। बुर्जा रोड पर मीट की दुकान चलाने वाले कुलदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात उनका बेटा प्रिंस दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सुरिंदर कुमार नाम का एक व्यक्ति 2-3 अन्य लोगों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा।

उन्होंने प्रिंस के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और लगभग 12 हजार रुपए नकद और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। जब उन्हें इस मारपीट का पता चला, तो उन्होंने अपने बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वह अपने बेटे की देखभाल के लिए अस्पताल में थे। तभी सुरिंदर कुमार आदि ने अस्पताल पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की।

उधर अस्पताल में दाखिल रविदास नगर निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उनका झगड़ा हुआ था। जिसके चलते दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया था। लेकिन उक्त व्यक्ति मन में रंजिश रखे हुए था। कल शाम जन्माष्टमी होने के कारण वह उस दुकान के पास से गुजर रहा था, तभी कुलदीप कुमार व उसके बेटे ने अपने 8-10 दोस्तों के साथ उसे घेर लिया।

उन्होंने उसके सिर पर तेजधार कापे से हमला कर उसे घायल कर दिया। सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसने मुश्किल अपनी जान बचाई। जब उसे अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी वार्ड में दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं अस्पताल स्टाफ ने बताया कि दोनों पक्षों ने अस्पताल पहुंचकर गुंडागर्दी की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!