सैलून मालिक ने पत्नी व 2 बेटियों सहित खुद को मारी थी गोली, चारों का हो रहा पोस्टमार्टम

Edited By Urmila,Updated: 09 Jan, 2026 04:21 PM

salon owner shot his wife and 2 daughters case

फिरोजपुर में कल हुई एक दुखद घटना में एक सैलून मालिक ने अपनी दो बेटियों और पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फरीदकोट/फिरोजपुर (जगतार): फिरोजपुर में कल हुई एक दुखद घटना में एक सैलून मालिक ने अपनी दो बेटियों और पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आज चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद फिरोजपुर में मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक माही सोढ़ी के पड़ोसी करणबीर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह जब उनके किराएदारों ने आकर बताया कि माही सोढ़ी न तो फोन उठा रही हैं और न ही दरवाजा खोल रही हैं, इसके बाद जब वे उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की।

murder case

जब उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो अंदर का नजारा बहुत दर्दनाक था, जहां माही सोढ़ी, उनकी दो बेटियों और उनकी पत्नी के शव पड़े थे। उन्होंने बताया कि माही सोढ़ी का परिवार बहुत खुशमिजाज था और किसी भी तरह की कोई मानसिक परेशानी या पैसे की दिक्कत नहीं थी। उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि आज पोस्टमॉर्टम के बाद फिरोजपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!