राखी बंधवा कर लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2026 12:15 PM

clash in amritsar

अमृतसर में राखी बंधवा कर लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : अमृतसर में राखी बंधवा कर लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी और उनकी बच्ची पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं ये घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।   

घटना को लेकर जानकारी देते हुए पीड़ित युवक आनंद अरोड़ा की मां ने बताया कि उसका बेटा अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए गया था। इस दौरान घर वापिस आते समय उसके बेटे ने एक व्यक्ति को गाड़ी साईड करने के लिए कहा। इसके बाद गुस्से में आए कार सवार ने उसके बेटे-बहू और उनकी छोटी सी बच्ची से मारपीट करने शुरू कर दी इस दौरान तेजधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह अपने पति के साथ मौके पर पहुंची और बेटे को बनाचे की कोशिश की जिस दौरान उसके पति को भी पीटा गया। इस घटना के दौरान घायल हुए युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!