चिट्टे ने उजाड़ दिया परिवार : चार बेटे खोए, पांचवां बिस्तर पर तड़प रहा, नहीं देखी जा रही रोती हुई बेबस मां

Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 11:38 AM

chitta devastates a family

सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ला की एक बेबस मां की आंसू भरी अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कपूरथला (गुरप्रीत): सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ला की एक बेबस मां की आंसू भरी अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पांच बेटों की मां मनजीत कौर ने अपने चार बेटों को ड्रग्स की वजह से खो दिया है, पांचवां अभी बिस्तर पर है। वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस पीड़ित मां का आरोप है कि उसके घर से चंद कदम की दूरी पर ही ड्रग्स आसानी से मिल जाते हैं। उसने कहा कि मोहल्ले में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है, जबकि इस इलाके की सांझी दीवार सुल्तानपुर लोधी थाने से लगती है। सिर्फ मनजीत कौर ही नहीं, बल्कि चार-पांच और महिलाओं ने भी कहा कि इलाके में फैले ड्रग्स की वजह से उन्होंने अपने बेटों को खो दिया है।

स्थानीय महिलाओं ने पुलिस से ड्रग्स की बिक्री रोकने और उनके बच्चों को बचाने की अपील की है। लगातार हो रही नौजवानों की मौतों की वजह से कई बहुएं गांव छोड़कर चली गई हैं। बुजुर्ग महिलाएं अब अपने पोते-पोतियों की देखभाल करने को मजबूर हैं। कई परिवारों ने तो अपने बेटों को नशा छुड़ाओ केंद्रों भी भेज दिया, लेकिन घर लौटने पर वे फिर से ड्रग्स के दलदल में फंस गए।

अपने 30 साल के बेटे सोनू के पास खड़ी मंजीत कौर ने रोते हुए कहा, "मैं पांच बेटों की मां थी। मैंने उनमें से चार को चिट्टे के कारण खो दिया है और मुझे नहीं पता कि पांचवां कब तक जिएगा। हमने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है। उसकी हालत देखो।" सोनू बिस्तर पर लेटा हुआ था, उसका शरीर हड्डियों की मुट्ठ बन गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!