चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने आए पंजाब के श्रद्धालु की मौ/त, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 26 Jul, 2025 02:17 PM

chintapurni temple punjab devotee death

माता चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने आए पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो जाने की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: माता चिंतपूर्णी मंदिर दर्शन करने आए पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दर्शन करने आए 74 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी निवासी रेवती शर्मा (74) के रूप में हुई है।   

बताया जा रहा है कि माता चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद वह चिंतपूर्णी स्थित लकड़ बाजार में थे तब वह अचानक वह बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत चिंतपूर्णी स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!