Chandigarh में 5 दिन भारी बारिश, मौसम को लेकर आई नई भविष्यवाणी

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2025 11:01 AM

chandigarh weather

शुक्रवार को पूरा दिन उमस और गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान

चंडीगढ़ः शुक्रवार को पूरा दिन उमस और गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि बीच-बीच में बादल आते जाते रहे लेकिन शाम 5 बजे से जोरदार बारिश हुई, जिसने गर्मी से बड़ी राहत दी।

शाम 4.45 बजे बारिश शुरू हुई और 7 बजकर 15 मिनट तक जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 86 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड हुआ। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की लॉंग फोरकास्ट को देखें तो 5 दिन तक शहर में अच्छी बारिश के आसार है। बारिश के साथ ही दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है। गत रात न्यूनतम तापमान की बात करें तो 25 डिग्री सैल्यिस रिकार्ड किया गया। 

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान

  • शनिवार को आंशिक बादल छाने के साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।
  • रविवार को भी गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 33 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।
  • सोमवार को बादल छाने के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 33 जबकि न्यूनतम तापमान  25 रिकार्ड हो सकता है। 
     

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!