Edited By Kamini,Updated: 31 Jul, 2025 05:57 PM

शहर में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है।
जालंधर : शहर में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी अब सीसीटीवी भी सामने आई है। मृतक की पहचान राहुल निवासी ईश्वर नगर काला सिंघा रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट में राहुल की चाकुओं से वार करके हत्या कर दी गई। पूरी घटना जिम के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि, मृतक राहुल को कुछ लड़कों ने घेर लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर चाकु के साथ कई वार किए, जिससे युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बस्ती शेख की घास मंडी चौक के पास की है, जहां पर युवक राहुल का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

मृतक राहुल की मां प्रमिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका बेटा राहुल पेंट का काम करता था। वह बीते दिन 4:00 बजे उसको कुछ लड़के घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद यह रात 1:00 बजे के करीब कुछ लड़के घर पर आए और हाथ में उनके खून से लथपथ चाकू पड़ा हुआ था। इस दौरान उन्होंने घर पर हमला करना शुरू कर दिया और घर खाली करने के लिए ललकारने लगे। तभी उन्होंने बताया कि उन्होंने उसके बेटे की हत्या कर दी है। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं थी लेकिन हत्या का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि, राहुल की हत्या उसके ही दोस्तों ने की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here