Edited By Kalash,Updated: 24 Jun, 2023 10:23 AM

चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह सहित छह लोगों पर थाना सराभा नगर में साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है
लुधियाना (राज): चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह सहित छह लोगों पर थाना सराभा नगर में साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह केस शिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उसके चाचा निर्मल सिंह भंगू जोकि चिटफंड घोटाले में पहले तिहाड़ जेल , अब बठिंडा जेल में बंद है। उनकी जामनत करवाने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पैठ है। वह उन्हे पैसे दे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। आरोपियों ने पांच करोड़ रुपए मांगे थे। जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपए पहले दे दिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने थे। लेकिन, आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उनका कॉल उठाना बंद कर दिया था। फिर सी.पी. मनदीप सिंह को शिकायत दी गई। जिसके बाद आरोपी प्रीतम सिंह कोटभाई पूर्व विधायक कोटभाई, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को पकड़ लिया गया है। जबकि फरार पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here