Punjab : विवादों में घिरा पूर्व एक्सियन व लोक अदालत मैम्बर, इन आरोपों के तहत केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 May, 2025 06:23 PM

case filed against former exion and lok adalat member

सिटी पुलिस ने एक बिना मां-बाप की लड़की की शिकायत पर उसकी परिवारिक जयदाद का जाली बयाना तैयार कर हड़पने की कोशिश करने वाले एक पूर्व एक्सियन व लोक अदालत में वर्तमान मैंबर हरसिमरन सिंह रियाड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस ने एक बिना मां-बाप की लड़की की शिकायत पर उसकी परिवारिक जयदाद का जाली बयाना तैयार कर हड़पने की कोशिश करने वाले एक पूर्व एक्सियन व लोक अदालत में वर्तमान मैंबर हरसिमरन सिंह रियाड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी हरसिमरन सिंह रियाड़ निवासी सिविल लाईन गुरदासपुर शिकायतकर्ता जसलीन कौर कौंडल निवासी गुरदासपुर के परिवार के संपर्क में नवम्बर 2022 को आया, जिसने उनकी अमृतसर की एक जयदाद में शिकायतकर्ता के पिता का कागजों में नाम ठीक करवाने का आश्वासन दिया। परंतु उसने 22-5-2022 का एक बयाना तैयार कर लिए जिसमें उनकी एक जायदाद का 20 लाख में सौदा तय कर पांच लाख रुपए अडवांस देना लिख लिया।  पंरतु उसने साजिश अधीन काहनुवान से बयाना लिखने के लिए दो हजार रुपए के अष्टाम खरीदा तथा उस पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की जयदाद का मात्र 20 लाख रुपए में सौदा तय लिख लिया।

जांच में अष्टाम बेचने वाले वैंडर ने ब्यान दिया कि जो अष्टाम खरीद किए गए थे वह हरसिमरन सिंह रियाड़ ने हस्ताक्षर कर खरीद किए थे जबकि उसके पास बेचने वाली पार्टी का कोई मैंबर नही आया था। इसी तरह बयाना में शामिल गवाहों ने भी जांच में कहा कि हरसिमरन सिंह रियाड़ ने बयाने पर उनके गवाह के रूप में हस्ताक्षर 2024 में करवाए। उनके सामने जमीन की मालिक कर्मजीत कौर कौंडल तथा शिकायतकर्ता जसलीन कौर कौंडल ने उनके सामने हस्ताक्षर नही किए थे। पुलिस अधीक्षक इन्वैस्टीगेशन  रजिन्द्र कुमार की जांच के बाद तथा लीगल रिर्पोट लेने के बाद आरोपी हरसिमरन सिंह रियाड़ पुत्र गुलबीर सिंह रियाड़ निवासी रियाड़ हाऊस सिविल लाईन गुरदासपुर के विरूद्व सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इस तरह से एक बिना मां-बाप की बेटी से एक मोटी राशि का फ्राड़ होने से बच गया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!