पंजाब का यह इलाका छावनी में तबदील, किसान नेता नजरबंद, जानें क्या है पूरा मामला
Edited By Urmila,Updated: 06 May, 2025 03:23 PM

पंजाब में सीडफार्म के आबादकारों पर सुबह-सुबह पुलिस व प्रशासन द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में सीडफार्म के आबादकारों पर सुबह-सुबह पुलिस व प्रशासन द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का बाईपास से मलोट बाईपास तक बनने वाले मार्ग पर सीडफार्म के आबादकार पिछले काफी से रुकावट डाल रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसान नेताओं को सुबह ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया ताकि माहौल खराब न हो।
पुलिस ने उन लोगों के घरों पर पीला पंजा चलाया जिनके घर प्रोजेक्ट के बीच आते थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों में रोष देखा गया। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तबदील हो गया। करीब 400 से अधिक पुलिस कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। भारत माला हाईवे प्रोजेक्ट के तहत उक्त कार्रवाई की गई है। वहीं कब्जा हटाने के साथ ही मिट्टी की भर्ती डालनी शुरू की गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिनके पास अपने जमीनी कागजात थे उन्हें उचित मुआवजा दे दिया गया है। अबोहर के विधायक चौ. संदीप जाखड़ ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग उठाई है को हल शांतिपूर्वक ढंग से भी निपटाया जा सकता है। बता दे कि सीडफार्म में पिछले एक वर्ष से मुआवजे की मांग कर रहे थे और धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Crime : रिहायशी इलाके में मिला बड़ी मात्रा में ड्रग्स का जखीरा, एक आरोपी काबू, दूसरा फरार

पंजाब में NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, जब कमरे में छिपा तो...

पंजाब में नशे के खिलाफ गर्वनर के साथ दिखें डेरा ब्यास प्रमुख, कर रहे पैदल यात्रा

पंजाब में एक और सनसनीखेज वारदात, पत्नी-बेटे को गोली मार खुद को भी किया Shoot

सुखबीर बादल का AAP पर बड़ा आरोप, बोले- ड्रग तस्करों से मासिक वसूली करते हैं पार्टी नेता

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, सफर से पहले जानें बदलाव

भारत बंद का पंजाब पर असर: Jalandhar, Ludhiana, Amritsar सहित कई जिलों में सेवाएं प्रभावित

पंजाब में मौसम का बड़ा बदलाव, विभाग ने 13 फरवरी तक बारिश को लेकर दिए ये संकेत

पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 22 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा की ह/त्या के मामले पुलिस का सख्त Action, आरोपी युवक गिरफ्तार