भगवंत मान सहित 8 विधायकों व 800 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jan, 2020 08:06 PM

case filed against 8 mlas and 800 activists including bhagwant mann

पंजाब में बिजली के बढ़े रेट को वापस लेने के मसले पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कोठी का घेराव करने जाते समय एम.एल.ए. हॉस्टल के पास बैरीकेड्स तोड़कर....

चंडीगढ़(सुशील): पंजाब में बिजली के बढ़े रेट को वापस लेने के मसले पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कोठी का घेराव करने जाते समय एम.एल.ए. हॉस्टल के पास बैरीकेड्स तोड़कर पुलिस जवानों पर हमला करने के मामले में सैक्टर-3 थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी ‘आप’ के पंजाब प्रधान एवं सांसद भगवंत मान, 8 विधायकों और 800 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर के बयानों पर उक्त सभी पर डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना करने, ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने और मारपीट की धाराएं (धारा 147, 148, 332, 353 और 188) लगाई हैं। पुलिस द्वारा लगाई 332 और 353 धाराएं गैर-जमानती हैं। इन दोनों धाराओं में जिला अदालत से ही जमानत मिल सकती है। 

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से पहचान करेगी पुलिस 
पुलिस ने बताया कि आप के प्रधान व सांसद भगवंत मान और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लॉ एंड आर्डर तोड़ने और पुलिस पर हमला करने से इंस्पैक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर घायल हो गई थीं। सैक्टर-3 थाना पुलिस जल्द ही मामले में पुलिस जवानों पर हमला करने वालों की मौके पर हुई वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!