Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2025 01:46 PM

घर के बाहर कार पार्क करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।
जालंधर : घर के बाहर कार पार्क करने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। शहर में घर के बाहर खड़ी कार को चोर धक्का लेकर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते तिलक नगर का मामला है, जहां गत दिन तड़के 3 बजे के करीब चोरों घक बाहर खड़ी कार को पहले धक्का लगाकर मेन रोड तक ले गए। उसके बाद कार को स्टार्ट करके मौके से फरार हो गए।
सबसे बड़ी बात ये है कि, कार मालिक रमन ने खुद ही अपने कार को ढूंढ निकाला। इस मामले संबंधी पूरी जानकारी देते हुए कार मालिक रमन ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात करीब 11 बजे हो गए थे। जब सुबह अचानक 3 बजे उठे तो बाहर देखा तो उनकी कार गायब थी। उन्होंने सुबह होते ही इसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप में दी। यही नहीं शिकायत देने के बाद वही खुद भी कार को इधर उधर ढूंढने लगे। इसी बीच जब वह बस्ती बावा खेल के राज नगर में पहुंचे तो उन्होंने वहां पर अपनी कार खड़ी देखी, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं एएसआई लखबीर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।
वहीं आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले तिलक नगर इलाके में चोरी की घटना सामने आई थी। एक्टिवा पर पती व पोते के साथ जा रही महिला की बालियां छीनी गई। इस दौरान महिला एक्टिवा से गिरते-गिरते बची थी। महिला के पति ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। पूरी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई जो पुलिस को दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here